यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ओवैसी के ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा’ वाले बयान ने सियासी बहस छेड़ दी है। ओवैसी मुस्लिम प्रतिनिधित्व और राजनीतिक हिस्सेदारी पर सवाल उठा रहे हैं, तो समाजवादी पार्टी भी जवाब दे रही है। इस बीच ओमप्रकाश राजभर की एंट्री ने चर्चा और तेज कर दी है। आखिर 2027 में किसे मिलेगी सत्ता की कुर्सी और किसे मिलेगा टिकट? जानिए यूपी की इस सियासी खींचतान की पूरी कहानी।
